मंत्री की बेटी सहित 4 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Ranchi : आज गुरुवार की सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सहित 4 लोगों का निधन हो गया। यह हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ, जहां एक खड़े ट्रक और कार की टक्कर हो गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।



