
मनिका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, लातेहार रेफर
manika : प्रखंड मुख्यालय स्थित टीवीएस शोरूम के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सेमर महुआ निवासी संतु भुईयां (24 वर्ष), पिता शिवनंदन भुईयां के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एसआई कमलेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय समाजसेवी अंकित कुमार (गोलू) एवं बजरंगी कुमार की मदद से घायल युवक को तत्काल मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान एवं मामले की जांच में जुटी है।





