राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

Latehar : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

उपायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन एवं उनके आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास के लिए एकजुटता और आपसी सद्भाव अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकजुटता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!