मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण और स्टीकर किया बरामद

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नजदीक एक घर में छापामारी कर अवैध शराब बनाने के उपकरण और स्टीकर को बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि पोखराहा में कुछ शराब तस्करों द्वारा शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान शराब बनाने का उपकरण और स्टीकर को बराबर किया गया है।

उन्होंने बताया कि शराब तस्कर अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!