
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, मां और अजन्मे बच्चे की मौत
Palamu : मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कथित चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता महिला एवं उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।भाजपा नेता ज्योति पांडे ने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से जवाबदेही तय करते हुए दोषी डॉक्टरों एवं कर्मियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गरीब और आम जनता इलाज के लिए अस्पताल जाती है, लेकिन यदि वहां भी लापरवाही से जान चली जाए तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।भाजपा नेता विश्वजीत पाठक ने कहा कि प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर उचित इलाज नहीं मिलना स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की।भाजपा नेता विपुल गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त द्वारा जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जनता अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय चाहती है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा जिम्मेदार डॉक्टरों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेताओं एवं परिजनों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा साथ में वेद प्रकाश शर्मा जी शैलेश सिंह जी आलोक तिवारी ओमप्रकाश एवं मृतक के परिजन उपस्थित रहे ।



