रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Latehar : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान एवं प्रधान महासचिव विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय, बानपुर में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के जिला पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित हुए। सभी ने रामविलास पासवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, नागेंद्र प्रसाद, सचिव दिलीप भूइयां, महासचिव दिलीप प्रसाद गुप्ता, सचिव महेश पासवान, कैलाश भुइयां, शंभू भुइयां, बरियातू प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव गुप्ता, प्रदीप पासवान, अशोक पासवान, लक्ष्मण कुमार, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा के समापन की घोषणा की गयी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!