राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

लातेहार :राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल लातेहार से थाना चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची, जहां लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी जांच करें, सफाई करें और ढके रखा गया है। कार्यक्रम में जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टंकी और छत पर रखे बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें और ढककर रखें। उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। अगर किसी व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर इलाज से डेंगू को गंभीर होने से रोका जा सकता है।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखें तथा डेंगू नियंत्रण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम डेंगू मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!