रेहला : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटा, 5 जख्मी, चालक गंभीर

Palamu : एनएच 39 फोर लेन सड़क पर रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया.

इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग जख्मी हो गये.जिसमे से चालक की हालत गंभीर है.घटना मंगलवार शाम 4.30 बजे की बतायी जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शंखा चौक के पास लेन बदलते वक्त डिवाइडर से टकराते हुये पलटकर सड़क के नीचे खेत में चली गयी.इस घटना में कोशिआर गांव निवासी चालक पीर मोहम्मद और उसके परिवार के ही चार सदस्य घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिश्रामपुर सीएचसी भेजा गया.जहां चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.वहीं गंभीर रूप से घायल पीर मोहम्मद को बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!