
लातेहार में अत्याधुनिक दंत चिकित्सा की सुविधा, लीलावती डेंटल क्लीनिक में मिल रहा विशेषज्ञ उपचार

Latehar : शहर के धर्मपुर स्थित लीलावती डेंटल क्लीनिक में आधुनिक तकनीक एवं अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से दांतों से संबंधित विभिन्न जटिल रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. चंदन सिंह स्वयं मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां सामान्य दांतों की समस्या से लेकर जटिल दंत एवं जबड़े से संबंधित मामलों का उपचार किया जाता है।
डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक और मशीनें लगातार विकसित हो रही हैं। मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वे नई तकनीक एवं उपकरणों को अपने क्लीनिक में उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। क्लीनिक में डिजिटल डेंटल एक्स-रे, आरवीजी (रेडियोविजियोग्राफी), अल्ट्रासोनिक स्केलर, रूट कैनाल के लिए रोटरी एंडोडॉन्टिक सिस्टम, एपेक्स लोकेटर, एलईडी क्योरिंग लाइट,सॉफ्ट टिशू सर्जरी लेजर मशीन के द्वारा सहित आधुनिक दंत चिकित्सा उपकरणों का उपयोग किया जाता है।
उन्होंने बताया कि लीलावती डेंटल क्लीनिक में दांतों की सफाई, फिलिंग, रूट कैनाल उपचार, दांत निकालना, सर्जरी द्वारा दाँत निकालना, टूटे हुए ज़बड़े का ऑपरेशन, डेंटल इंप्लांट , टेढ़े दांतों को सीधा करना, कृत्रिम दांत लगाने, मसूड़ों से संबंधित बीमारी तथा दांत एवं जबड़े से जुड़ी अन्य समस्याओं का उपचार किया जाता है। दुर्घटना में जबड़े में गंभीर चोट लगने वाले कई मरीजों का भी यहां सफल उपचार एवं ऑपरेशन किया जा चुका है।
डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि आधुनिक दंत चिकित्सा की कई ऐसी सुविधाएं, जो आमतौर पर रांची और पटना जैसे बड़े शहरों के क्लीनिकों में उपलब्ध होती हैं, उन्हें लातेहार में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता को कम करना है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं असमर्थ मरीज भी इलाज के लिए लीलावती डेंटल क्लीनिक में संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।





