लापता नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Latehar : मनिका थाना क्षेत्र से बीते 15 अगस्त से लापता 16 वर्षीय बालक के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। तकनीकी इनपुट और गहन अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी प्रेमचंद भुइंया (19) और शिवम भुइंया उर्फ श्याम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जबकि एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है। वही पुलिस के अनुसार मृतक के पिता कृष्णा प्रसाद ने अपने नाबालिग पुत्र छोटू कुमार के लापता होने के संबंध में मनिका थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छोटू कुमार को बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसे बंशीनाला (कुमंडीह) जंगल की ओर ले जाकर उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बंशीनाला जंगल से मृतक का कंकाल, स्कूल ड्रेस और चप्पल बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (JH 19G 5090), मृतक का मोबाइल फोन समेत कुल तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छापामारी दल में
लातेहार पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, मनिका थाना प्रभारी
विक्रांत कुमार उपाध्याय,
पुअनि अवनीश कुमार, अनुसंधानकर्ता, मनिका थाना पुअनि पिन्टू कुमार, मनिका थाना पुअनि सुमित कुमार सिंह, मनिका थाना सअनि अरविन्द कुमार सिंह, मनिका थाना सअनि राजेश कुमार, मनिका थाना सअनि मिश्रा मांझी, मनिका थाना सअनि रवि कुमार, मनिका थाना मनिका थाना सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!