
पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी, एनएच-39 पर पोलपोल पोखराहा के पास हुई वारदात
Sanjay prajapati @ united palamu
palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदारमा कला निवासी विष्णु प्रजापति की लाल रंग की पल्सर बाइक (जेएच-03AQ-3836) को अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिया। भुक्तभोगी के अनुसार वह मनिका से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आज सुबह करीब पाँच बजे एनएच-39 पर पोलपोल पोखराहा के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद भुक्तभोगी ने इसकी सूचना सतबरवा थाना को दी। पुलिस मामले की जांच करते हुए अपराधियों की पहचान और लूटी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।




