वाहन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक प्रभारी ने 3 ई रिक्शा, दो पहिया वाहन का किया गया फाइन

Palamu : ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस और ट्रिपल लोडिंग दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के दोपहिया वाहन को जप्त कर शहर थाना भेज दिया है।

वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने नो एंट्री में लगे तीन ई रिक्शा को भी जप्त किया है।वही ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा पकड़े गए सभी दो पहिया वाहन और ई रिक्शा को चालान के लिए परिवहन विभाग भेज दिया गया है। वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बार-बार मना करने पर भी ई रिक्शा चालक सड़क पर अपना ई रिक्शा लगाकर सड़क को जाम कर देते हैं। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया गया है कि हेलमेट पहनकर और अपने पास वाहन से संबंधित कागजात लेकर दो पहिया वाहन से सफर करे। इसके बाद भी दोपहिया वाहन चालक मानने को तैयार नहीं है।जिसके वजह से इन पर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान शीतल प्रजापति, हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!