
विश्रामपुर : करंट लगने से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत,नजांच में जुटी पुलिस
Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव निवासी लाल बिहारी सिंह के पुत्र पारस पति सिंह उम्र 30 वर्ष की बिजली करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पारस पति सिंह सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपने खेत में धान पटवन करने गया था।इसी बीच बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पारस पति सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सको ने उसे मेरी घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।



