
संजय कुमार पांडेय ने मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी का लिया प्रभार
Palamu : मेदिनीनगर सदर अनुमंडल में नव पदस्थापित एसडीओ संजय कुमार पांडे ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व एसडीओ सुलोचना मीणा ने नव पदस्थापित एसडीओ का पदभार सौंप दिया।
नवपदस्थापित एसडीओ सह एसडीएम संजय पांडे ने कहा कि मेदिनीनगर सदर अनुमंडल क्षेत्र में उनकी पहली प्राथमिकता बेहतर लॉ एंड ऑर्डर सुनिश्चित करना होगा।

शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति व्यवस्था कायम करना व विकास की गति को तेज करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हालांकि यह काम आम लोगों के सहयोग से ही संभव है। इसके लिए वे सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा भी किया।
उन्होंने कहा की आम जनता की समस्याओं व कार्यों का निपटारा भी तेज गति से सुनिश्चित किया जाएगा।



