संत मरियम स्कूल में किशोरावस्था शिक्षा पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन

Palamu : संत मरियम स्कूल, कजरी में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित किशोरावस्था शिक्षा विषयक दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हुआ। 26 और 27 सितंबर को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन नितिन राज एवं विजय पांडे ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक बदलावों, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा उनके साथ प्रभावी संवाद और उचित मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षकों को जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को किशोर विद्यार्थियों से जुड़े संवेदनशील विषयों को बेहतर ढंग से समझने और आवश्यकता के अनुरूप सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया।

समापन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि किशोरावस्था विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण है। इस दौरान शिक्षकों का सकारात्मक व्यवहार, संवाद और उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनात्मक एवं सामाजिक आवश्यकताओं को समझने में सहायता करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने रिसोर्स पर्सन एवं सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को विद्यालय की शैक्षणिक एवं छात्र-मार्गदर्शन व्यवस्था में प्रभावी रूप से उपयोग किया जाएगा।कार्यक्रम में उप-प्राचार्य एस.बी. शाहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, एकता सहाय, आयुषी गर्ग सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!