संथाल और पूर्वी सिंहभूम जिले के रास्ते झारखंड पहुंचा मानसून, पूरे राज्य में होगी झमाझम बारिश

Ranchi : दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को झारखंड में दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही आनेवाले दिनों में पूरे राज्य में झमाझम बारिश होगी। मानूसन संथाल और पूर्वी सिंहभूम जिले के रास्ते झारखंड में पहुंचा है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड में मानूसन राज्य के जामताडा, देवघर, दुमका, गोडडा, पाकुड, साहेबगंज और धनबाद के कुछ हिस्से, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में पहुंच गया है। यही वजह है कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून राज्य के अन्य जिलों को भी कवर कर लेगा। इससे झारखंड के सभी जिलों में भी मानसून की अच्छी बारिश होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मानसून झारखंड में 17 जून को पहुंचा था, लेकिन इस बार यह समय से पूर्व ही केरल पहुंच गया। साथ ही झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में पहुंच रहा है। झारखंड में इस बार मानूसन पांच दिनों पूर्व पहुंचा है।

मानसून हिंद महासागर और अरब सागर की ओर से देश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर आनेवाली हवाओं को को कहते हैं, जो देश भर में बारिश कराती है। ये हवाएं दक्षिण एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर माह तक (चार महीने) सक्रिय रहती है और देश की लगभग 70 प्रतिशत बारिश पूरी करती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!