संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरा

New  Delhi: संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मकर द्वार के पास प्रदर्शन करते हुए 20 जुलाई को दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कथित पैलेट गन कार्रवाई का विरोध किया। विपक्ष ने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की और छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई।

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने “चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए और बैनर दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि छात्र आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब देने और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!