सगाई के कुछ घंटों बाद युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

Ranchi : मारंगहादा थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव में एक युवक ने सगाई के कुछ घंटों बाद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।मृतक की पहचान पतराटोली निवासी इमानुएल टुटी (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को इमानुएल टुटी का लोटा-पानी (छेका) तोरपा प्रखंड के अम्बापखना गांव की एक युवती के साथ संपन्न हुआ था।

कार्यक्रम के बाद रात में वह अपने गांव पतराटोली लौट आया। परिवार के सभी लोगों ने साथ में भोजन किया और सोने चले गए।

इमानुएल घर के बगल में बने एक मकान में सोने गया था, जहां गांव के कुछ अन्य युवक भी सोया करते हैं।

गुरुवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं आम चुनने के लिए बाहर गईं।

इसी दौरान उन्होंने महोगनी के पेड़ से इमानुएल टुटी का शव लटकता देखा। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!