सरस्वती शिशु मन्दिर स्टेशन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

Latehar : सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, बाजकुम लातेहार स्टेशन में आयोजित रंगोली कार्यक्रम-2026 में छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का सुंदर नजारा देखने को मिला। शिशु वर्ग से किशोर वर्ग तक की चयनित छात्राओं ने रंगों के माध्यम से ऐसी आकर्षक रंगोलियां सजाईं कि विद्यालय परिसर रंगों की छटा से खिल उठा।

कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे लगन के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने पारंपरिक आकृतियों को रंगों से सजाया तो किसी ने अपनी कल्पनाशीलता से अनूठी कलाकृतियां तैयार कीं। हर रंगोली अपने आप में खास थी। एक-दूसरे से बेहतर प्रस्तुति देने की होड़ के बीच निर्णायक मंडली के सामने भी विजेताओं का चयन करना आसान नहीं रहा। कलाकृतियों की सुंदरता और प्रतिभागियों की मेहनत ने सभी को प्रभावित किया।

भक्ति गीतों की मधुर धुन से भक्तिमय हुआ विद्यालय का वातावरण

कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की मधुर धुन से विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण और भक्तिमय बना रहा। शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाओं खुशबू राठौर, खुशबू कुमारी, पूजा, श्वेता, प्रीति और रेखा दीदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्य राजबल्लम शर्मा सहित विद्यालय के सभी आचार्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।समापन अवसर पर भैया-बहनों को दीपावली और छठ महापर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!