
सिनियर जिला क्रिकेट लीग टीम का निबंधन 14नवंबर से 20 नवंबर तक
Latehar : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सिनियर जिला क्रिकेट लीग 2026-27 के लिए जिला भर क्लब का निबंधन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक जिला खेल स्टेडियम में दिन के 11 बजे से किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में जिले भर के क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।जिला के सभी क्लब अपने टीम का निबंधन निर्धारित अवधि तक लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सीनियर कोच श्रवण महली मो न 070-044-37224 तथा कोच शमरेश बादल मो न 085399 55009 तथा निबंधन कर्ता रौनक दुबे मो न 947-272-9789 से संपर्क कर अपने अपने टीम का निबंधन करवा सकते हैं।
संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सिनियर जिला क्रिकेट लीग का निबंधन प्रक्रिया 20 नवंबर को पूर्ण कर दिनांक 25 नवंबर 2026 से इस प्रतियोगिता को जिला खेल स्टेडियम में प्रारम्भ कर दिया जाएगा।वहीं संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने जिला भर के सभी क्लब तथा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का अपील की है।





