छठ महापर्व पर तेली साहू समाज की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क बांटा जा रहा 2.5 किलो गुड़

महुआडांड़। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महुआडांड़ में सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की सराहनीय मिसाल देखने को मिल रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय दुर्गा बाड़ी, महुआडांड़ में तेली साहू समाज की ओर से छठ व्रतियों के लिए निःशुल्क गुड़ वितरण की व्यवस्था की गई है।इस पहल के तहत प्रत्येक छठ व्रती को 2.5-2.5 किलोग्राम गुड़ निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि छठ महापर्व की तैयारियों में श्रद्धालुओं को सहयोग मिल सके। छठ पूजा में प्रसाद और ठेकुआ बनाने में गुड़ का विशेष महत्व होता है। ऐसे में समाज की यह पहल व्रतियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

इस संबंध में तेली साहू समाज के दीपक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच गुड़ का निःशुल्क वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रखी गई है।

उन्होंने अपील की कि जिन महानुभावों एवं छठ व्रतियों को गुड़ प्राप्त करना है, वे यथाशीघ्र स्थानीय दुर्गा बाड़ी पहुंचकर अपना गुड़ प्राप्त कर लें।समाज की इस पहल से छठ महापर्व के अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश मिल रहा है। धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता करना समाज की सकारात्मक सोच और सामूहिक जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!