सृष्टि किराना एंड डिजिटल सेवा केंद्र में चोरी, 35 हजार रुपये नगद समेत सामान ले गए चोर

Latehar : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंडरू पोस्ट डेमू निवासी नीरज कुमार, पिता स्व. सूरजमल प्रसाद के सृष्टि किराना एंड डिजिटल सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 35 हजार रुपये नगद समेत खाने-पीने के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।

दुकान संचालक नीरज कुमार ने बताया कि वह 19 अगस्त 2026, बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का खिड़की-दरवाजा खुला हुआ था और वेंटिलेटर टूटा मिला। उन्होंने आशंका जताई कि चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए होंगे।

नीरज कुमार ने बताया कि दुकान ही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है। चोरी की घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और दुकान लगभग खाली हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!