
डॉ. प्रदीप वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर राजेंद्र पासवान ने दी बधाई
Latehar : राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
श्री पासवान ने कहा कि डॉ. प्रदीप वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से झारखंड को गौरव मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ एनडीए के सहयोगी दलों को भी मिलेगा तथा गठबंधन को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से एनडीए को नई दिशा मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।





