हरिहरगंज: कटैया मोड़ के पास दो बाइक चालक घायल

दोनों का सीएचसी में चल रहा इलाज

Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के समीप एनएच 139 पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल हो गए. घायलों की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी कुंदन पासवान (27 वर्ष), पिता जमुना पासवान और वनस्पति गांव निवासी विजय सिंह (55 वर्ष), पिता केशर सिंह के रूप में हुई है. दोनों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

हरिहरगंज थाना के एएसआइ लखन महतो ने बताया कि गश्ती के दौरान कटैया मोड़ के पास एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में मिला. पूछताछ में उसकी पहचान कुंदन पासवान के रूप में हुई. वह हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

घटना देखकर विपरीत दिशा से आ रहे विजय सिंह भी अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और सड़क पर गिरकर घायल हो गए. इसके बाद एएसआइ लखन महतो ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार, कुंदन के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विजय सिंह के पैर में चोट लगी है. दोनों का उपचार जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!