हुसैनाबाद के एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू का एसबीएस कॉलेज के प्राचार्य ने किया स्वागत
Palamu : स्थानीय शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय, जपला के प्रभारी प्राचार्य अरबिंद सिंह व प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका औपचारिक स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और प्रधान सहायक ने अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नए कार्यकाल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने एसडीएम को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अनुशासनिक माहौल की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए अनुमंडल अधिकारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा तथा युवाओं को नया मार्गदर्शन मिलेगा।
नव पदस्थापित एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने महाविद्यालय परिवार के इस स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


