हुसैनाबाद गोलीकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया

हुसैनाबाद में 2 सितंबर को हुई थी छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गत 2 सितंबर की रात हुई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत/बाल संरक्षण केंद्र भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की शाम करीब 8:30 बजे ग्राम-कचरा निवासी छोटू सिंह की जपला से दंगवार जाने वाली मुख्य सड़क पर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के पिता मुनेश्वर प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कांड संख्या 186/2026, दिनांक 03.09.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ की टीम लगातार प्राथमिकी अभियुक्तों एवं संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 15 सितंबर को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त साकेत पाठक, पिता वृंदा पाठक, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य संदिग्धों के नाम बताए जाने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में साकेत पाठक (25 वर्ष), पिता वृंदा पाठक, स्थायी पता पिपरा थाना पिपरा, जिला पलामू तथा वर्तमान पता दरुआ, थाना हुसैनाबाद; अंकित कुमार (21 वर्ष), पिता मनोज कुमार, निवासी करमा, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद तथा वर्तमान पता सेदवा, थाना हुसैनाबाद; और अमन सिंह (19 वर्ष), पिता उपेंद्र सिंह, निवासी चनकार, थाना कस्तूरी, वर्तमान पता मुनी सिंह चौक, हुसैनाबाद शामिल हैं। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।


आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद


पुलिस ने बताया कि चारों प्राथमिकी/अभियुक्तों के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।


छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी


छापेमारी दल में हुसैनाबाद थाना के पुनि चंदन कुमार, पुअनि छत्रधारी कुमार (कांड अनुसंधानकर्ता), अ.नि. राजू कुमार गुप्ता (देवरी ओपी प्रभारी), अ.नि. बिन्द्रेश कुमार महता (दंगवार पिकेट प्रभारी), अ.नि. मुकेश कुमार सिंह (लठेया पिकेट प्रभारी), अ.नि. संतोष कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!