हुसैनाबाद में 18 अप्रैल से स्व. धर्मदेव राम नॉकआउट नाइट टूर्नामेंट, एसडीओ करेंगे उद्घाटन

Palamu : खेल और उत्साह के संगम का गवाह बनने जा रहा है हुसैनाबाद का कर्पूरी मैदान, जहां 18 अप्रैल 2026 से स्वर्गीय धर्मदेव राम जी की स्मृति में विधानसभा स्तरीय नॉकआउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शाम 6 बजे हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन समिति के सचिव पीयूष अग्रवाल ‘टिंकू’ ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता पूरी तरह नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी, जहां हर मैच 12-12 ओवर का होगा।

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए फ्लड लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे रात के समय भी मुकाबले रोमांचक अंदाज में खेले जा सकें।उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

आदर्श युवा जागृति मंच ने सभी खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को सफल बनाएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!