
हेरहंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत, चालक घायल होकर फरार

Latehar : हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी–रांची मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वाहन के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल होने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार (20 जून 2026) की सुबह करीब 5 बजे हेरहंज से पांकी की ओर जा रहा पिकअप वाहन (पंजीकरण संख्या JH 01GN 3410) ग्राम इनातु के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी बाउंड्री से टकरा गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में वाहन पर सवार खलासी दिलीप साव, पिता स्वर्गीय बिहारी साव, निवासी ग्राम एवं थाना हेरहंज, जिला लातेहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक घायल हो गया और घायल अवस्था में ही घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





