हैदरनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी के साथ मारपीट, थाना में मामला दर्ज

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बभंडी मोड़ के पास रविवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) आशीष रंजन पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पतरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सीएचओ आशीष रंजन ने बाइक सवार तीन युवकों पर ईंट-पत्थर और फाइटर पंच से हमला कर मारपीट करने, कार के शीशे तोड़ने और सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट व पांच हजार रुपये नकद छीनने का आरोप लगाया है.

घटना में कार में सवार उनके मामा बलवंत सिंह भी घायल हो गए.जानकारी के अनुसार, रविवार आठ नवंबर की शाम करीब 7:45 बजे आशीष रंजन अपने मामा बलवंत सिंह के साथ वैगनआर कार (जेएच 01 एफपी 3113) से दीपावली की पूजा सामग्री खरीदने हैदरनगर आ रहे थे. इसी दौरान निचला मोड़ के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया.

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अचानक ईंट-पत्थर और फाइटर पंच से हमला कर दिया. हमले में कार के दाहिने तरफ के दोनों शीशे चकनाचूर हो गए. इस दौरान कार में बैठे उनके मामा बलवंत सिंह को भी चोटें आईं.आशीष रंजन ने अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन, हाथ से चांदी का ब्रेसलेट तथा पांच हजार रुपये नकद छीन लिए.

घटना के तुरंत बाद उन्होंने हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनन्ना को फोन कर सूचना दी. इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया. पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन भी सौंपा हैआशीष रंजन ने अपने आवेदन में हमले में शामिल तीन युवकों को नामजद आरोपी बनाया है. इनमें बहेरा गांव निवासी मोनल सिंह उर्फ मोनू, पिता संजय सिंह, लोहारपुर निवासी सचिन सिंह, पिता मंगल सिंह उर्फ बीरेंद्र सिंह और बभंडी मठ निवासी इरशाद, पिता छनछन नवाब शामिल हैं।सीएचओ ने

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

सीएचओ ने पुलिस प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का अनुरोध किया है.

साथ ही कथित रूप से छीने गए आभूषण और नकदी बरामद करने, क्षतिग्रस्त कार का निरीक्षण कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!