
अज्ञात जहरीला जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला घायल, अस्पताल में इलाज जारी
PALAMU ; विश्रामपुर थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी ईश्वरी साहू की पत्नी संतोषी देवी उम्र 40 वर्ष को सोमवार की सुबह अज्ञात जहरीला जंतु ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि संतोषी देवी सोमवार की सुबह घर में काम कर रही थी।

इसी बीच अज्ञात जहरीला जंतु ने उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही अस्पताल में परिजन अपने देखरेख में घायल संतोषी देवी का इलाज करवा रहे हैं।




