
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्ति घायल
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव में गुरुवार की शाम सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी रंजीत प्रसाद गुप्ता और उनके पुत्र प्रशांत कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।
इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों पिता पुत्र शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मेदनीनगर बाजार किताब खरीदने गए थे। इधर से शाम के समय घर लौटने के क्रम में रास्ते में पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी रंजीत प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इलाज के बाद पुत्र प्रशांत गुप्ता खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी घटना में छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव निवासी संभू यादव बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल शंभू यादव का इलाज करवा रहे हैं।




