आंधी-पानी ने ली 2 की जान, पलामू में बुधवार की शाम काल बनकर आया प्राकृतिक आपदा

Palamu : पलामू जिले में बुधवार की शाम काल बनकर आए आंधी और पानी ने दो लोगों की जान ले ली। जिले के हैदरनगर और और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हुए घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के नौडीहा क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से सुनील राम के पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ अचानक धराशायी हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

इधर हैदरनगर हाई स्कूल-शिवालय रोड स्थित मरघटिया के समीप पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से बाइक सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह निवासी 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के घर रामबाध के धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी के घर आया था। घटना में अनिल चंद्रवंशी (45 वर्ष) रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कामदेव चंद्रवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने हैदरनगर के रामबांध टोला के धोबियाडीह आए हुए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर अनिल चंद्रवंशी उन्हें बाइक से इलाज कराने हैदरनगर लाए थे। इलाज के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज आंधी-तूफान के बीच मरघटिया रोड पर पीपल का विशाल पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों को निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अचानक आए तूफान और इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायल व मृतक को अनुमंडलीय अस्पताल भेजने के बाद मामले की छान बीन शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!