आत्मसमर्पित नक्सलियों की सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी हमारी:एसपी कुमार गौरव

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जताया आभार, कहा—पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मिल रही नई जिंदगी


लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव लातेहार के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि वर्ष 2025 से अब तक “नई दिशा” नीति के अंतर्गत छिपादोहर थाना क्षेत्र में 12 तथा पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने वाले सभी साथियों की सुरक्षा,सम्मान और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी पुलिस एवं जिला प्रशासन की है।उन्होंने कहा कि सरकार की “नई दिशा” नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिक्षा, आवास, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।पुलिस अधीक्षक ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे सीधे पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें, त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही उन्होंने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों का हाल चाल जाना और हजारीबाग ओपन जेल में रह रहे नक्सलियों के परिजनों से उनके स्थिति से अवगत हुए।इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से उन्हें एक नई दिशा और सुरक्षित भविष्य की राह मिली है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।पुलिस अधीक्षक ने अंत में अपील की कि जो लोग अब भी भटके हुए हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर “नई दिशा” आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में लौटें और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें।बैठक में लातेहार मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा,बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम,बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी, रेशमा रेखा मिंज,छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी नक्सल शाखा अमरेस कुमार समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व आत्मसमर्पित नक्सलियों उपेन्द्र सिंह खरवार,गजेन्द्र साव,संजय प्रजापति,पप्पू साव,चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!