आरओबी निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, डुरूवा क्षेत्र के वार्ड 4, 5 व 6 में कल जलापूर्ति रहेगी बाधित

लातेहार: रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य के दौरान लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।मरम्मत कार्य पूर्ण होने में लगभग एक दिन का समय लग सकता है। इसके कारण कल लातेहार नगर क्षेत्र के डुरूवा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी।नगर प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का पूर्व भंडारण कर लें तथा मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें।
मरम्मत कार्य संपन्न होते ही जलापूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। इस असुविधा के लिए नगर प्रशासन ने खेद व्यक्त करते हुए शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!