उपद्रवी देवेंद्र महतो को अविलंब गिरफ्तार करे लातेहार पुलिस : रवि डे

Latehar : झारखंड विकास समिति (झाविस)नेता एवं समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुछ दिन पूर्व जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में सीसीएल परियोजना का घेराव किया गया था। इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उसे उपद्रव के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता।

रवि डे ने कहा कि मगध सीसीएल परियोजना क्षेत्र में तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत अत्यंत दुखद है। लेकिन इस घटना की आड़ में उपद्रवी देवेंद्र महतो के नेतृत्व में जिस प्रकार हंगामा किया गया, कई पुलिसकर्मियों को घायल किया गया तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, वह पूरी तरह निंदनीय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में पीड़ित परिवार कहीं नजर नहीं आए।वे समझ चुके हैं कि देवेंद्र महतो का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाना नहीं, बल्कि इंसाफ के नाम पर अपना स्वार्थ की रोटी सेंकना है।

रवि डे ने जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसे उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में वे प्रशासन और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने वर्ष 2022 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर टाना भगतों द्वारा लातेहार थाना प्रभारी पर हमला तथा लातेहार न्यायालय परिसर में हंगामा किए जाने के मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई थी जो आज भी जेल में सड़ रहे हैं।उसी प्रकार वर्तमान मामले में भी कानून के अनुसार निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई करते हुए देवेंद्र महतो को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!