एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों से हटाये गये ब्लैक फिल्म

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने बीती रात अपराध नियंत्रण और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर सघन एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने संदिग्ध दोपहिया चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों की गहनता पूर्वक जांच किया। इस दौरान उन्होंने चार पहिया वाहन में लगे कई वाहनों के ब्लैक फिल्म को भी उतारने का काम किया और वाहन चालकों को चेतावनी दिया कि अगले बार से यदि वाहन में ब्लैक फिल्म लगा पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान सत्येंद्र यादव, रिंकू शुक्ला, शाहिद अख्तर सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!