एमएमसीएच में अचानक गिरी फॉल सीलिंग, बाल-बाल बचे अस्पताल कर्मी

Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही का एक मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।जब फाइबर की फॉल सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया।यह हादसा शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एसएनसीयू वार्ड की सभी खिड़की खुली थी।इसी बीच अचानक आंधी तूफान आया जिसके कारण तेज हवा से फॉल सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा।गनीमत यह रही कि मलबे की सीधी चपेट में कोई स्टाफ या अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजन नहीं आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।सीलिंग गिरने से मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल है।अब लोग अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने से डरने लगे हैं और खुलेआम अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल प्रशासन की कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि यह सरकारी लापरवाही की जीती-जागती मिसाल है।अगर समय रहते अस्पताल में मरम्मत और निगरानी नहीं की गई तो मरीजों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले में मौन बैठा हुआ है।सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।अस्पताल के अन्य वार्ड में कुछ महीने पहले भी फॉल सीलिंग गिर चुकी है।पहली बार हुई घटना में कई मरीजों को गंभीर चोटें नही आई थीं.

बावजूद इसके, अस्पताल प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।न तो मरम्मत कार्य कराया गया और न ही निर्माण करने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी तय की गई. यही लापरवाही दूसरी बार एसएनसीयू वार्ड में देखने को मिला।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!