एसवीएम में अभिभावकों ने किया कक्षा अवलोकन

लातेहार: धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की शिशु वाटिका में सोमवार को नर्सरी कक्षा का अभिभावकों द्वारा अवलोकन किया गया। नर्सरी की मातृ आचार्या शिल्पा कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप पंचपदी शिक्षण पद्धति पर आधारित गतिविधि-आधारित कक्षा का सफल संचालन किया।

कक्षा के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने अभिभावकों के समक्ष कक्षा अवलोकन योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय में शत-प्रतिशत गतिविधि-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कक्षा अवलोकन के माध्यम से अभिभावक शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनका सहयोग और अधिक प्रभावी होगा।

कक्षा का अवलोकन करने वाले अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। अनिता कुमारी, खुशबू कुमारी एवं दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय की यह व्यवस्था अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि कक्षा में प्रत्येक बच्चे की सक्रिय भागीदारी, रुचि और सीखने की प्रक्रिया को गतिविधियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से विकसित किया गया, जिससे बच्चों ने विषयवस्तु को सहजता से आत्मसात किया।

कक्षा संचालन में मातृ आचार्या मनीषा कुमारी ने सहायक भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, अनिता कुमारी, लालमणि कुमारी, दीपक कुमार मिश्रा, शालू गुप्ता, सरिता तिर्की, मंजू उरांव, पुष्पा कुमारी, शालिनी कुमारी तथा वैभव कुमार सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!