खान सर और ज्ञान सर दोनों शिक्षा जगत के लिए कलंक हैं : रवि डे

Latehar : झारखंड विकास समिति(झाविस ) नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षा जगत को आपसी विवाद के माध्यम से खान सर और ज्ञान सर ने बदनाम किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई इस स्तर तक पहुंच गई कि सरेआम गोलीबारी और हथियारों का सहारा लिया गया। इससे यह संदेश गया कि वे ‘पेन कल्चर’ नहीं, बल्कि ‘गन कल्चर’ के लोग हैं।

रवि डे ने कहा कि इन दोनों की वर्चस्व की लड़ाई का सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा का माहौल भी खराब हो रहा है।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि यदि इन दोनों के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि विद्यार्थियों के शोषण अथवा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिलते हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षा के नाम पर छात्रों का शोषण न कर सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!