
एसवीएम में धर्मपुर पथ, लातेहार में ‘नन्हे कदम’ मासिक ई-पत्रिका का विमोचन
लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में जून माह की ‘नन्हे कदम’ मासिक ई-पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं मातृ भारती की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मातृ भारती की अध्यक्ष रितु रानी पाण्डेय, विद्यालय वाटिका प्रमुख गीता कुमारी तथा वाटिका आचार्या शिल्पा कुमारी ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि “‘नन्हे कदम’ ई-पत्रिका वाटिका खंड के भैया-बहनों की गतिविधियों का दर्पण है। यह पत्रिका उनके सृजनात्मक कार्यों, संस्कारयुक्त गतिविधियों एवं प्रतिभा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है।”
विद्यालय की गतिविधियों को व्यापक समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि ‘नन्हे कदम’ केवल एक ई-पत्रिका नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति तथा विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज है।




