
एसवीएम में सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित, बच्चों के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के वाटिका खंड में नियमित कार्यक्रम के अंतर्गत सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीलम अंबष्ठा, रुबी कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि नियमित रूप से सुवर्ण प्राशन कराने से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है तथा वे संभावित बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।




