पाटन : palamu SP ने शहीद मदनजीत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव निवासी जिला पुलिस बल के जवान स्वर्गीय मदनजीत सिंह के मूर्ति का मंगलवार को अनावरण किया गया।मालूम हो की बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह के एस्कॉर्ट करते हुए 1 जनवरी 2021 को सड़क दुर्घटना में मदनजीत सिंह की मृत्यु हो गई थी।शहीद जवान मदनजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण पलामू एसपी कपिल चौधरी ने किया।

एसपी कपिल चौधरी के अलावा डीएसपी राजेश यादव, पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा शहीद की परिजनों ने भी माल्यार्पण किया।वही मौके पर उपस्थित एसपी कपिल चौधरी ने शहिद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि पलामू पुलिस के पदाधिकारी व एक-एक जवान उनके परिवार के साथ है।कभी भी किसी तरह की जरूरत पर उनके साथ हमेशा खड़े होंगे।

मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद मदनजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी।मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र कुमार,अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, सचिन लाल उरांव,कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे,लालेश्वर राम,सुनील कुमार,पंकज शुक्ला,सुधांशु शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!