गढ़वा : सड़क दुर्घटना में दिवंगत सहायक अवर निरीक्षक स्व० राजेंद्र बैठा को गढ़वा पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Gadhwa : मेराल थाना में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र बैठा की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।दिवंगत सहायक अवर निरीक्षक स्व० राजेंद्र बैठा के पार्थिव शरीर को पुलिस केंद्र, गढ़वा लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक महोदय सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत सहायक अवर निरीक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस सेवा में योगदान को स्मरण किया। उनका असामयिक निधन गढ़वा पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

गढ़वा पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में दिवंगत सहायक अवर निरीक्षक स्व० राजेंद्र बैठा के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!