विश्रामपुर : एएसआई राजेंद्र बैठा की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी एएसआई राजेंद्र बैठा की मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार राजेंद्र बैठा मेराल थाना में पदस्थापित थे। मंगलवार की सुबह वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मेराल थाना ड्यूटी के लिए निकले थे।

इसी बीच रास्ते में गढ़वा के डुमरो-नारायणपुर स्थित एनएच-39 बाईपास सड़क पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (नं. CG12 AN 7846) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से
घायल हो गए।वही घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी, मेराल थाना के पुलिसकर्मि सहित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अपने साथी पुलिसकर्मी को खोने से पुलिस महकमे में भी शोक व्याप्त है।इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गढ़वा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सहित दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही पोस्टमार्टम के बाद गढ़वा पुलिस लाइन में राजेंद्र बैठा के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




