गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार टला, पत्नी रिया और पुत्र अक्षत के इंतजार में रुका दाह संस्कार,

पैरोल अर्जी पर फैसला नहीं होने से बढ़ी प्रतीक्षा, बुधवार देर शाम या गुरुवार को हो सकता है अंतिम संस्कार

Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का मंगलवार को प्रस्तावित अंतिम संस्कार फिलहाल टल गया है। परिजनों के अनुसार, उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में आज दाह संस्कार नहीं किया जाना था। अब अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम अथवा गुरुवार को किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सुजीत सिन्हा के पुत्र अक्षत कुमार और पत्नी रिया सिन्हा के आने का इंतजार किया जा रहा है। रिया सिन्हा वर्तमान में जेल में बंद है और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसे पैरोल देने की मांग की गई है। हालांकि मंगलवार को चेहल्लुम पर्व के कारण न्यायालय बंद रहने से पैरोल संबंधी आवेदन पर सुनवाई नहीं हो सकी, जिससे पूरा मामला लंबित रह गया है।

इधर, सुजीत सिन्हा का शव उसके छोटे भाई अरुण के साथ गांव पहुंच चुका है। परिजन शव को अंतिम दर्शन के लिए सुरक्षित रखे हुए हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।


उधर, संभावित अंतिम संस्कार को लेकर पलामू पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मरहा पथरा गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या भीड़भाड़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।


गौरतलब है कि झारखंड के चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। इसके बाद से उसके अंतिम संस्कार को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब परिजनों और प्रशासन दोनों की निगाहें रिया सिन्हा की पैरोल पर होने वाले निर्णय पर टिकी हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तिथि और समय अंतिम रूप से तय किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!