चैनपुर के जंगल से अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पंचायत के केल्हार जंगल से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना सोमवार देर रात की प्रतीत होती है। घटनास्थल पर महुआ शराब की बोतल, चना तथा रॉकेट भी मिले हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!