चैनपुर के मजदूर की वज्रपात से मौत, मेदिनीनगर के अघोर आश्रम में कर रहा था मजदूरी का काम

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के खरोह टोला निवासी ललसु भुईया (55) वर्ष की सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ललसू भुइयां अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मेदनीनगर शहर में प्रतिदिन मजदूरी का काम करते थे।

सोमवार को ललसू भुइयां शहर थाना क्षेत्र के अघोर आश्रम उदय मेहता के घर मजदूरी करने गए थे।इस बीच सोमवार की शाम अचानक तेज आंधी तूफान और बारिश होने लगा। तभी ललसू भुइयां बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मकान मालिक और अन्य मजदूरों के द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर मकान मालिक उदय मेहता और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।वही घटना की जानकारी मिलने पर ललसु भुइयां के परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!