
चैनपुर थाना में लालजी कुमार ने किया पदभार ग्रहण
alamu : चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के तबादले के बाद शनिवार को चैनपुर के नए थाना प्रभारी के रूप में लालजी कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि चैनपुर क्षेत्र में अवैध कार्यों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अवैध कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चिन्हित कर उन सभी पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चैनपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश होगी।उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विधि व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करना है। उन्होंने चैनपुर के पीडितों व्यक्तियों से अपील किया कि बिचौलिए से सावधान रहे और जनता अपने काम के लिए स्वंय हमसे मिले। जनता की सेवा के लिए उन्होंने 24 घंटे तत्पर रहने की बात कही।




