चैनपुर में 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में बुधवार शाम वाहन जांच और घेराबंदी के दौरान 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ लेस्लीगंज के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक गढवा की ओर से आ रहे थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी निवासी सुनित कुमार सिंह (22) और करन कुमार (20) के रूप में हुई है। एसडीपीओ सदर राजेश यादव ने गुरूवार काे प्रेस रीलिज जारी कर यह जानकारी दी।

एसडीपीओ के अनुसार बुधवार संध्या गश्ती के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक शिवनाथ रंजन को गुप्त सूचना मिली कि गढ़वा की ओर से दो युवक नीले रंग की बाइक (जेएच03एडी5535) पर मादक पदार्थ लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक की ओर आ रहे हैं। सूचना के अलोक में मंगरदाहा घाटी में वाहन जांच एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान गढ़वा की ओर से आ रही संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उस पर सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में अभियुक्त सुनित कुमार सिंह के जैकेट की जेब से प्लास्टिक सहित कुल 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, पुअनि. शिवनाथ रंजन, राम कुमार उपाध्याय, सअनि. सिंगराय हेम्ब्रम जवान शामिल थे।

एसडीपीओ ने कहा है कि आम लोगों को मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देना चाहिए।

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पलामू पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!