
छतरपुर : नाबालिग जोड़ी की हो रही थी शादी, B.D.O. ने रोकवाया
Palamu : छतरपुर प्रखंड पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने पहल कर नाबालिक जोड़ी की हो रही शादी को रोकवाया। BDO आशीष कुमार साहू ने बताया कि दिनांक 07.05.2026 को सूचना मिला की छतरपुर प्रखंड अंतर्गत हुलसम पंचायत के ग्राम पाटादोहर(मंझौली) में बाल विवाह संपन्न कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच कर विवाह को रोका गया नाबालिग लड़का का उम्र 13 वर्ष 7 महीना नाबालिग लड़की का उम्र 13 वर्ष थी 18 वर्ष से कम आयु की शादी करने पर कानून अपराध है लड़की के माता,पिता को अग्रतर प्रक्रिया हेतु जिला बाल संरक्षण कार्यालय के सुपुर्द किया गया।



